{"_id":"52-45604","slug":"Meerut-45604-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों में मारपीट
Meerut
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिटी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों में मारपीट हो गई। इससे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पकड़ लिया। चारों का मेडिकल कराया जा रहा है।
दिल्ली से चलकर गोल्डन टेंपल ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। प्लास्टिक के खिलौने तथा रेडीमेड कपड़े खरीदकर आए कंकरखेड़ा निवासी मुनींद्र पाल सिंह ट्रेन से उतर रहे थे। इसी दौरान दो युवक चढ़ने लगे। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो र्गई। इसके बाद मुनींद्र पाल के साथ आए व्यापारी और ट्रेन में चढ़ रहे युवकों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवान वहां पहुंच गए। मुनींद्र पाल, अजय कुमार, अरुण तेवतिया तथा अमित भाटिया को पकड़कर जीआरपी थाने ले आए। थाना प्रभारी ने बताया कि दो युवकों ने शराब पी रखी थी। इस कारण विवाद और बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।