{"_id":"5bd36d56bdec2269a55292a0","slug":"91540582742-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में विपक्ष एकजुट, बहन जी का मूड ठीक : अजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में विपक्ष एकजुट, बहन जी का मूड ठीक : अजित
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में विपक्ष एकजुट, बहन जी का मूड ठीक : अजित
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि यूपी में बहन जी (मायावती) का मूड बिल्कुल ठीक है। विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और भाजपा नेस्तनाबूद होगी। बोले, छह महीने पहले तक लोगों पर मोदी का जादू था, लेकिन अब जनता खुद ही परेशान है। जनता की जेब पर बीजेपी सरकार की नीतियां भारी पड़ रही हैं।
शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए सिंह ने कहा कि छह महीने पहले तक हम बीजेपी और मोदी के खिलाफ बोलते थे तो कोई नहीं सुनता था। इस समय किसान, मजदूर और व्यापारी हर कोई परेशानी में है। डीजल, बिजली, खाद के दामों ने किसान की कमर तोड़ दी है। आम आदमी को पेट्रोल के पैसे जेब से जाते दिखाई दे रहे हैं। अब लोग खुद समस्या बता रहे हैं। लोग महसूस कर रहे हैं कि वे छले गए हैं। मोदी ने लंबे भाषण दिए पर सच एक शब्द नहीं बोला।
गन्ना मूल्य वृद्धि के सवाल पर बोले, जो रेट इन्होंने तय कर रखे हैं, उन्हें ही समय पर दिला दें। समय से चीनी मिल चल जाएं और भुगतान सही समय पर हो जाए, किसान को इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। राजस्थान और मध्य प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती के अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, यूपी में बहन जी का मूड बिल्कुल ठीक है, यहां गठबंधन से ही चुनाव लड़ा जाएगा। सभी दल जानते हैं कि एक होकर ही भाजपा को हराया जा सकता है। मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले, हम सीट नहीं मांगेंगे, लेकिन मिल गई तो पीछे भी नहीं हटेंगे। सीबीआई प्रकरण पर अजित ने सवाल किया, ऐसी क्या बात थी कि रात के डेढ़ बजे ही दफ्तर में सील लगाई गई? जबकि निदेशक का कार्यकाल भी दो ही माह का बाकी है। पूरे देश में डिक्टेटरशिप का माहौल बनाया जा रहा है।