{"_id":"5b3d37b84f1c1b54238b4830","slug":"91530738616-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने कहा, मांगों को नहीं माना तो देंगे नगर निगम में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने कहा, मांगों को नहीं माना तो देंगे नगर निगम में धरना
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निगम के ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे निगम में धरना देंगे।
नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल दीक्षित, महामंत्री संजय शर्मा के नेतृत्व में ठेकेदार अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी से मिले। कहा कि हैसियत प्रमाणपत्र की बात कहकर ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण नहीं किए जा रहे हैं। जबकि काफी वर्षों से इसी आधार पर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण किए जाते रहे हैं। शासन ने दस लाख तक के कार्य बगैर ई-टेंडरिंग के कराने का आदेश दिया हुआ है। इस आदेश को लागू किया जाए। निगम में बनायी जा रही कुटेशन किसी एक को नहीं बल्कि सभी को बराबर बांटी जाएं। या फिर कुटेशन की ई-टेंडरिंग करायी जाए।
ठेकेदारों ने कहा कि एक तरफ पिछले छह माह से निगम बोर्ड फंड से कराए गए विकास कार्यों का ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा है। वहीं, ऐसी स्थिति में 20 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च वाले सफाई कर्मियों की भर्ती की जा रही है। पहले ठेकेदारों का बकाया भुगतान किया जाए। इस दौरान राकेश गौड़, धर्मेंद्र सहित कई ठेकेदार मौजूद रहे।