फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा को हटाने के लिए घर वापसी जरूरी: अजित सिंह

भाजपा को हटाने के लिए घर वापसी जरूरी: अजित सिंह

Tue, 17 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को हटाने के लिए घर वापसी जरूरी: अजित सिंह
भाजपा को हटाने के लिए घर वापसी जरूरी
विज्ञापन

मेरठ। दो दिन से मेरठ में रहे चौधरी अजित सिंह से मिलने वाले जन प्रतिनिधिमंडलों की होड़ लगी रही। सरधना, किठौर, मवाना, हर्रा, खिवाई और सिवाल क्षेत्र के मुसलिम समाज के लोगों के अलावा शहर काजी जैनुस साजिद्दीन और नेशनल मायनॉरिटी फ्रंट के हाजी जीएम मुस्तफा समेत तमाम उलेमाओं ने उनसे मुलाकात की। चौधरी अजित सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि बहुत हो गया लड़ाई झगड़ा। लड़ाई किसी भी चीज का हल नहीं है। भाजपा ने हिंदू-मुसलमानों को लड़ाकर सत्ता हथिया ली। इसे हटाना है तो घर वापसी करो। मुसलिमों ने भी कहा कि अब बहुत कुछ ठीक हो गया है। जो बाकी रह गया इसे भी ठीक कर लेंगे। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग, किसान, शिक्षक, युवा, अति पिछड़ा वर्ग, हरित प्रदेश विचार मंच, हरित प्रदेश निर्माण समिति, शिक्षा मित्र, आशा, आंगनबाड़ी, अधिवक्ताओं आदि के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपने-अपने मांग ज्ञापन सौंपे। वहीं अलवी समाज के हाजी ताज मो. अलवी, फुरकान अलवी के नेतृत्व में अतीक अहमद, एडवोकेट सिराजुद्दीन, शोएब ग्यास आदि चौ. अजित सिंह से मिले।


शाम चार बजे दिल्ली हो गए रवाना
पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि दो दिन के प्रवास पर मेरठ पहुुंचे चौधरी अजित सिंह सोमवार शाम करीब चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जन संवाद कार्यक्रम की कड़ी में अब तक सात जनपदों का दौरा कर चुके हैं। सद्भावना के इस प्रयास में सभी वर्गों का बहुत सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed