{"_id":"5ac3deae4f1c1bee618b5545","slug":"91522785966-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरे सहमे परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरे सहमे परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपूर्ण हुई सीसीएसयू की परीक्षा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ कॉलेजों में चल रही मुख्य परीक्षा मंगलवार को भी शांतिपूर्ण रही। सोमवार को हुए बवाल के बाद छात्र-छात्राओं के परिजनों को डर सता रहा था। हालांकि किसी भी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी नहीं हुई।
यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं मेरठ और सहारनपुर मंडल के 244 कॉलेजों में चल रही हैं। सोमवार को जगह-जगह हुई हिंसा के चलते छात्र-छात्राओं को दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षाओं में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को तीनों पालियों में हुई परीक्षा के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं के साथ ही परिजन चिंतित थे। हालांकि माहौल सामान्य रहने के चलते किसी भी सेंटर पर कोई समस्या नहीं रही। परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद ने बताया कि सभी कॉलेजों में बुधवार को तीनों पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षाओं में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
खास बातें:
किसी भी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नहीं हुई परेशानी