फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ के इश्मीत ने नेशनल बाक्सिंग में जीता सिल्वर

मेरठ के इश्मीत ने नेशनल बाक्सिंग में जीता सिल्वर

Sat, 31 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के इश्मीत ने नेशनल  बाक्सिंग में जीता सिल्वर

विज्ञापन
इश्मीत ने नेशनल बाक्सिंग में जीता सिल्वर
मेरठ। हरियाणा के रोहतक में आयोजित द्वितीय अंडर -19 ओपन इंडियन नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में मेरठ के बॉक्सर इश्मीत सिंह ने रजत पदक जीता। शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में मेरठ के इश्मीत दूसरे स्थान पर रहे। इश्मीत ने पहले खेलो इंडिया नेशनल स्कूल गेम्स में भी रजत पदक जीता था। साथ ही इसी महीने कानपुर में हुए बाक्सिंग प्रदेश स्तरीय ट्रायल में मेरठ से इश्मीत सिंह व विपिन कनौजिया का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। बाक्सिंग चैंपियनशिप में 75 किग्रा. भार वर्ग में खेलते हुए इश्मीत ने तमिलनाडु के खिलाड़ी को दूसरे राउंड में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। जहां इश्मीत ने उत्तराखंड के खिलाड़ी को मात दी। इसके बाद इश्मीत ने सेमीफाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाड़ी को पराजित किया। दोनों खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से खेल रहे थे। इश्मीत की जीत के बाद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर और कोच भूपेंद्र यादव ने बधाई दी।

खास बातें:
रोहतक में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed