फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 फीट गहरे गटर में गिरा बछड़ा, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

25 फीट गहरे गटर में गिरा बछड़ा, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

Fri, 19 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
25 फीट गहरे गटर में गिरा बछड़ा, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
गंगानगर में 25 फीट गहरे गटर में गिरा बछड़ा
विज्ञापन

गंगानगर। पी ब्लॉक में एक बछड़ा 25 फीट गहरे गटर में गिर गया। लोगों ने एमडीए में फोन किया तो वहां से किसी भी तरह की मदद करने से इनकार कर दिया है। बाद में स्थानीय लोगों ने ही काफी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला।
नाले वाली डिवाइडर रोड स्थित पीपी पॉकेट में बिजेंद्र सिंह के घर के सामने करीब 25 फीट गहरा गटर है। यहां मेन हॉल पर ढक्कन नहीं लगा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे कसेरूखेड़ा के डिग्गी मोहल्ला निवासी सुहेब वहां आया तो उसे गटर के अंदर से आवाज आई। उसने देखा तो उसमें एक बछड़ा पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने बछड़े को बाहर निकालने की कोशिश की। गटर में विषैली गैस होने के कारण वहां खड़ा होना मुश्किल हो गया। सूचना पर विद्युत निगम के दर्जनभर कर्मचारी भी गाय निकालने पहुंच गए।
विज्ञापन

इस बीच लोगों ने एमडीए, नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन उन्होंने मौके पर आने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिसकर्मी हाथ बांधे खड़े रहे। लोगों ने ही जेसीबी मंगाकर मेन हॉल के आसपास तोड़कर जगह बनाई। बाद में एनिमल केयर सोसाइटी के अंशु माली वशिष्ठ व स्वीटी वशिष्ठ ने गाड़ी की सहायता से बछड़े को बाहर निकलवाया। घायल बछड़े को दवाई दी गई। बजरंग दल के अर्जन राठी, प्रवीण राणा, विद्युत कर्मचारी दीपचंद चौहान, पार्षद गुलवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं एमडीए के चीफ इंजीनियर दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर गटर के ढक्कन गायब
लोगों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के ज्यादातर गटर से ढक्कन गायब हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। सवाल उठता है कि अगर बछड़े के स्थान पर कोई व्यक्ति गिर जाता तो क्या होता। जबकि कुछ समय पहले ही मोदीपुरम में एक बच्चे की गटर में गिरने से मौत हो गई थी। एमडीए के एक कर्मचारी ने बताया कि कुछ सफाई कर्मचारी मेन हॉल के ढक्कन को बेच देते हैं।

खास बात
लोगों ने काफी मशक्कत कर उसे सकुशल बाहर निकाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed