फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस को खुली छूट, अपराधी को वहां भेजा जहां उनकी जरूरत

पुलिस को खुली छूट, अपराधी को वहां भेजा जहां उनकी जरूरत

Sun, 07 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को खुली छूट, अपराधी को वहां भेजा जहां उनकी जरूरत
मेरठ। कैराना में मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर को नमन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस में जोश भर गए। मुख्यमंत्री ने अंकित तोमर की शहादत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बागपत के शहीद जवान को नमन। हमारे बहादुर जवान ने जान की परवाह नहीं की। एक कुख्यात अपराधी को धरती से उठवा दिया। मुठभेड़ में कुख्यात को मार गिराने में जवान शहीद हो गया। शामली के कैराना में जो कभी भय था, इन साहसी जवानों ने उसे भयमुक्त करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की इस शहादत को मैं नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
विज्ञापन

दुर्योधन या दु:शासन बने तो...
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ महाभारत कालीन ऐतिहासिक क्षेत्र है। द्रोपदी का चीरहरण हस्तिनापुर में ही हुआ था। जो कुरुक्षेत्र के युद्घ का कारण बना। इतिहास में हस्तिनापुर से ही भारत की पहचान होती है। यहां की ताकत का लोहा पांच हजार साल पहले उस काल में था। यदि यहां कोई फिर से दुर्योधन या दु:शासन बने तो वहीं पहुंचाया जाना चाहिए, जहां का हकदार है। यदि कोई महिलाओं पर नजर उठाकर देखे तो पुलिस उस पर ऐसा ही काम करे।
विज्ञापन

हमने दी पुलिस को पूरी छूट
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने पुलिस को पूरी छूट दी है। बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एंटी रोमियो स्क्वाएड का गठन किया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन पर काम किया गया। बालिकाओं का अपहरण होता है तो अपराधियों को वहीं पहुंचाया जाना चाहिए, जहां अपराधी पहुंचने के हकदार हैं। पिछले नौ माह में पुलिस ने अपराधियों को वहीं पहुंचाया है जहां उन्हें पहुंचना चाहिए। इससे प्रदेश की 22 करोड़ की जनता को सुरक्षा की गारंटी मिली है। हमने जवान के शहीद होने पर सहायता राशि को दो गुना कर दिया। जवान चाहे सेना, अर्ध सेना पीएसी या पुलिस का हो, वह शौर्य के कारण शहीद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरता से प्लानिंग करे पुलिस
कहा कि पुलिस को गंभीरता से प्लानिंग करनी चाहिए। पुलिस प्लानिंग कर भी रही है। समाज की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कार्य योजना तैयार की है। हमारी पुलिस हर बहन बेटी की सुरक्षा पर काम कर रही है। पिछली सरकारों में था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी है। लेकिन नौ माह में हमारी पुलिस ने जो काम किया है इससे लगता है कि यह क्षेत्र शांत है।
डीजे भी बजेगा और घंटा भी
कांवड़ यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर डीजे भी बजेगा और घंटा भी। इसी हाईवे से चार करोड़ कांवडिये निकलते हैं। हमने कहा कि कांवड़ यात्रा तो धर्म यात्रा है। कांवड़ियों को हम पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे। हमारी पुलिस ने कांवड़ियों को सुरक्षा प्रदान की। पर्व या त्यौहार किसी भी धर्म का हो, वह बराबर है उसमें सुरक्षा दी जाएगी।
आइए यूपी पुलिस में कॅरियर बनाएं
मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस में हमने प्रमोशन की व्यवस्था की है। यूपी पुलिस में युवा आएं और अपना कॅरियर बनाए। पांच हजार दरोगाओं को नौकरी दी गई है। आने वाले दिनों में और भी भर्ती होंगी।
अभियान जारी रहेगा
सीएम ने साफ कर दिया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान वेस्ट यूपी में जारी रहेगा। पुलिस को सरकार से खुली छूट है। भाजपा सरकार बनते ही यूपी में बदमाशों का सफाया कराया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि यूपी अपराध मुक्त हो। इसको लेकर पुलिस को खुली छूट दी गई है। किसी भी अपराधी को उत्तर प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा। बदमाश अपनी जगह खुद ही तय कर लें कि उनको कहां पर जाना है।
जवान जैसा होगा सिपाही का सम्मान
योगी ने कहा कि देश की सीमा पर दुश्मनों से लड़ने वाला जवान या यूपी में अपराधियों की गोली का सामना करने वाला पुलिसकर्मी एक समान है। दोनों देश के जवान हैं। पुलिसकर्मी किसी बदमाश को मारने में शहीद होता है तो उसका भी ऐसा ही सम्मान होगा, जैसे देश के जवान का होता है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जाकर पीड़ित परिवार का दर्द बांटेेंगे। योगी ने मेरठ पुलिस से कहा कि अपराधियों के प्रति अपना अभियान जारी रखें। कोई पुलिसकर्मी शहीद होता है तो उसकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। उनके परिवार की आर्थिक मदद से लेकर तमाम सुविधा सरकार मुहैया कराएंगी। पुलिस को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

बहादुर है हमारी पुलिस और जनता
योगी ने कहा है कि यूपी पुलिस और यहां की जनता वाकई बहादुर है। बदमाशों से मुकाबला करने से हमारी पुलिस पीछे नहीं हटती। मेरठ जोन की पुलिस ने साबित कर दिया कि अगर सरकार थोड़ी छूट दे दे तो वह अपराधियों पर पूर्णत: शिकंजा कस सकती है। छह माह में पुलिस ने यह कर दिखाया। कोई भी अपराधी अब अपराध करने से पहले सोचेगा। अभी कई बदमाशों को उनकी जगह भेजना है।
खास बातें:
- शहादत को नमन कर पुलिस में जोश भर गए योगी
- मुख्यमंत्री ने कहा, अपराधियों को वहां भेजा जा रहा, जहां उनकी जाने की जगह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed