फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध निर्माण में कैंट बोर्ड सेनेट्री इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर सस्पेंड

अवैध निर्माण में कैंट बोर्ड सेनेट्री इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर सस्पेंड

Thu, 09 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण में कैंट बोर्ड सेनेट्री इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर सस्पेंड
मेरठ। कैंट बोर्ड बाजार में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर एक्शन में आ गया है। बुधवार को भी सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बाजार का निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को पकड़ा। एक अवैध निर्माण के मामले में सेनेट्री इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

सीईओ ने आबूलेन, सदर बाजार, फव्वारा चौक और आसपास का निरीक्षण किया। फव्वारा चौक के पास एक अवैध निर्माण के मामले में सेनेट्री इंस्पेक्टर अभिषेक और सुपरवाइजर विकास गहलोत को सस्पेंड कर दिया। मौके पर सीईओ ने खुद जाकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत को चेक किया। कई जगह शिकायत सही मिलीं। कुछ ऐसे भी मामले सामने आए जिनकी शिकायत और रिपोर्ट कैंट बोर्ड के पास नहीं थी। दुकान के बाहर अतिक्रमण को लेकर सीईओ ने व्यापारियों को चेताया। बाजार में अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा बंद कराने का एनाउंसमेंट कराया गया। बाजार में अवैध रूप से खड़े हो रहे ठेले वालों को चेतावनी दी गई। कुछ ऐसे भी मिले जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है। उनसे लाइसेंस लेने को कहा गया। कई दुकानदारों से नक्शा दिखाने को कहा गया है। अतिक्रमण चेक करने के लिए सीईओ ने कई दुकानों के बाहर पैमाइश कराई। दुकानदारों को बताया कि कितना अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

आबूलेन पर तिकोना होगा खत्म
आबूलेन पर एमडीए द्वारा बनाया गया तिकोना तोड़ा जाएगा। डिफेंस लैंड पर यह नियम विपरीत बनाया गया था। इसमें कूड़ा डाला जा रहा था। सीईओ ने इसे तोड़ने के आदेश कर दिए हैं। एमडीए को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इस दौरान व्यापारियों ने टॉयलेट की समस्या रखी। काठ के पुल के पास टॉयलेट ठीक कराने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से हटेगा अतिक्रमण
कैंट बोर्ड की टीम बृहस्पतिवार से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दुकानों के बाहर और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। नालियों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर भी कार्रवाई होनी है।

कल से ई-रिक्शा पर लगेगी रोक
कैंट के बाजारों में ई-रिक्शा की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। सदर बाजार में तो ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। सीईओ का कहना है कि शुक्रवार से ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके प्रवेश निषेध के बोर्ड लगाए जाएंगे। पकड़े जाने पर जुर्माना होगा। इसके लिए अलग से टीम काम करेगी। गलत ढंग से पार्क होने पर ट्रैफिक जाम का कारण बनने वाली गाड़ियों को उठाया जाएगा।
- कैंट बोर्ड के सीईओ ने आबूलेन और सदर बाजार में निरीक्षण किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed