फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज से शुरू होंगे आईसीएसई बोर्ड फाइनल प्रैक्टिकल

आज से शुरू होंगे आईसीएसई बोर्ड फाइनल प्रैक्टिकल

Mon, 04 Feb 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होंगे आईसीएसई बोर्ड फाइनल प्रैक्टिकल
15 फरवरी से प्रारंभ होगी परीक्षाएं, पहली बार होंगी कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएससी) ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा के छात्रो ंके फाइनल प्रैक्टिकल आज से प्रारंभ हो रहे हैं। पहले दिन ड्राइंग पेंटिंग का प्रैक्टिकल है। बोर्ड की फाइनल परीक्षाएं 15 फ रवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक होंगी। फाइनल प्रैक्टिकल 4 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे। सुबह 9 बजे से प्रैक्टिकल शुरू होगा। 15 फरवरी को पहला पेपर अर्थशास्त्र का होगा। दोपहर 2 बजे से पेपर शुरू होंगे। मेरठ में सोफिया, सेंट मेरीज, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम, ऑल सेंट्स आदि स्कूलों में बोर्ड प्रैक्टिकल होंगे। 10वीं यानि इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक होंगी। सुबह 11 बजे से परीक्षाएं शुरू होंगी। शहर में लगभग 7 हजार छात्र बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे।

पहली बार मिलेगा कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका
काउंसिल ने पहली बार 10वीं, 12वीं में एक विषय में कंपार्टमेंट की परीक्षा कराने का निर्णय भी लिया है। कांउसिल के इस निर्णय से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। जो छात्र किसी विषय में कम अंक लाते थे या फेल हो जाते थे उन्हें पूरा साल रिपीट करना पड़ता था, लेकिन अब वे कंर्पाटमेंट भर सकते हैं। साल भर परीक्षा का इंतजार उन्हें नहीं करना पड़ेगा। कंपार्टमेंट की परीक्षा जुलाई में होगी और परिणाम अगस्त में आएगा। 12वीं में जो छात्र अंग्रेजी व अन्य दो विषय क्लीयर कर चुके हैं व चौथे में फेल हैं वे कंपार्टमें परीक्षा दे सकेंगे। इसी तरह दसवीं में जो छात्र अंग्रेजी सहित तीन विषय क्लीयर कर चुके हैं वे पांचवें विषय के लिए कंपार्टमेंट दे सकेंगे।
विज्ञापन


औसत नहीं हर विषय के अंक चलेंगे पता
काउंसिल ने इस बार छात्रों को पूरे अंक जानने की सुविधा भी दी है। दसवीं के छात्र हर विषय के अलग-अलग अंक जान पाएंगे। पहले उनको औसत अंक ही बताए जाते थे। विज्ञान का तीन अलग-अलग पेपर भौतिकी, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान की परीक्षा देते हैं। हर विषय के अधिकतम अंक 100-100 होते हैं। अभी तक जो मार्कशीट आती थी उसमें तीनों विषयों के अलग अंक नहीं होते थे बल्कि औसत होते थे। लेकिन इस बार से सभी विषयों क े अलग-अलग अंक होंगे। अंग्रेजी में दो पेपर भाषा व लिटरेचर के अंक भी अलग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed