{"_id":"5b1d91dc4f1c1b53268b54a9","slug":"81528664540-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में चला अभियान
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कैंट बोर्ड टीम की तरफ से चलाए जा रहे 100 दिन के विशेष अभियान में रविवार को जादूगर वी सम्राट ने शो के जरिए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। वहीं डेयरियों के चालान काटे और अवैध कब्जे हटाए गए।
कैंट बोर्ड बोर्ड की टीम ने डेयरी मालिकों द्वारा फेंके गए गोबर आदि कूड़े की सफाई की। कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर स्वच्छ छावनी, स्वस्थ छावनी फ्लीट ने सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया। मुनादी कराई कि किसी को कोई समस्या है तो सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्राइमरी स्कूल आरए बाजार में दर्ज करा सकते हैं। टीम ने गंदगी फैलाने पर डेयरी संचालकों के चालान काटे। नालियों पर बने प्लेटफार्म तोड़े। डेयरियों के पास से अवैध कब्जे हटाए। टीम के साथ 50 कर्मचारी एक जेसीबी, दो डंपर, दो गाड़ी साथ रहीं। जादूगर वी सम्राट ने शाम को तोपखाना फुटबाल ग्राउंड के पास प्राइमरी स्कूल के पास शो किए। पॉलीथिन को बाय थैले को हां के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जादूगर ने बच्चों को खेल-खेल में सफाई से होने वाले फायदों के बारे में बताया। रविवार को कैंट एरिया में रैली निकाली गई। शाम 4 से 6 बजे तक रैली निकली। रैली प्राइमरी स्कूल से प्रारंभ होकर डबल गेट आरए बाजार, तोपखाना चौक बाजार में गई।
जर्जर भवन किए चिह्नित
सुबह कैं ट बोर्ड की सर्वे टीम कैंट के जर्जर भवनों की रिपेेयरिंग के लिए निकली। टीम वार्ड नंबर एक तोपखाना में गई। जहां पांच जर्जर घरों को चिह्नित किया। इन भवन स्वामियों को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई करेंगे। संडे स्पेशल टीम में 50 कर्मचारी, दो जेसीबी, चार डंपर निकले। कई स्थानों पर पेड़ाें की छंटाई की गई। सीईई अनुज सिंह के निर्देशन में आयोजन हुआ। इसमें वीके त्यागी, जयपाल तोमर, राजकुमार शर्मा, समिति सदस्यों, कर्मचारियों ने सहयोग दिया।