फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जुमा अलविदा कड़े सुरक्षा इंतजाम

जुमा अलविदा कड़े सुरक्षा इंतजाम

Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जुमा अलविदा कड़े सुरक्षा इंतजाम
शहर में आज सुरक्षा कड़ी, रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

मेरठ। जुमा अलविदा की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं। शहर में मुख्य तौर पर विभिन्न क्षेत्रों की 17 मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। यहां पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा शहर में रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार करीब 12 बजे से लोग नमाज के लिए मस्जिदों में पहुंचने शुरू हो जाते हैं। लिहाजा 12 से दो बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

यहां होगी खास सुरक्षा
घंटाघर, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक पर खास सुरक्षा रहेगी। यहां पर पुलिस बल के अलावा पीएसी, फायर ब्रिगेड भी रहेगी।

ये रहेगी सुरक्षा
सीओ 5
थानाध्यक्ष 16
एसएचओ 30
मुख्य आरक्षी 15
आरक्षी 100
महिला सिपाही 50
पीएसी 2 कंपनी

इन मुख्य स्थानों पर होगी नमाज
जाम मस्जिद, इमलियान, फैज-ए-आम कॉलेज, शाहपीर गेट, कसाई मोहल्ला मस्जिद, हौज मस्जिद, अख्तर मस्जिद पटेल नगर, पूर्वा फैय्याज अली, गोला कु आं, सोतीगंज, केसरगंज, मलियाना, बागपत गेट, घंटाघर, हापुड़ रोड।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया दौरा
एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल, एसओ देहली गेट, कोतवाली, लिसाड़ी गेट आदि ने शहर की मुख्य नमाज स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। नगर निगम के अधिकारियों ने भी दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगा डायवर्जन
हापुड़ रोड पर आनेवाले भारी वाहनों को एल ब्लॉक चौकी, तेजगढ़ी चौराहा, यूनिवर्सिटी तिराहा, जेलचुंगी चौराहा और कमिश्नर आवास चौराहा से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
हापुड़ रोड स्थित मस्जिद की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को एल ब्लॉक चौकी, गांधी आश्रम चौराहा, आबकारी चौराहा और सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट नाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। दो पहिया वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था लागू रहेगी।

छीपी टैंक स्थित मस्जिद की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को बच्चा पार्क चौराहा, लॉयल बुक डिपो, सेंट थॉमस स्कूल तिराहा से कॉआपरेटिव चौराहे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed