फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेंट जोंस में मेरठ मेकर फेस्ट का समापन

सेंट जोंस में मेरठ मेकर फेस्ट का समापन

Mon, 27 Nov 2017 02:38 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
सेंट जोंस में मेरठ मेकर फेस्ट का समापन
मेरठ। फिल्मों में देखे गए रोबोट से जब बच्चों ने हाथ मिलाया, उसके साथ स्टेप टू स्टेप मिलाकर डांस किया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। हुड़-हुड़ दबंग, रे सुल्तान जैसे गानों पर धूम मचा दी। विज्ञान के भंडार में छात्रों ने ज्ञान बटोरा। सेंट जोंस स्कूल में चल रहे मेरठ मेकर फेयर समारोह में छात्रों ने विज्ञान की जानकारी ली। अपनी खूबियां भी दिखाईं और पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

बच्चों को रोबोट, तकनीकी के साथ रहना, तकनीकी से दोस्ती का खूब अहसास कराया गया। रविवार को फेयर के समापन अवसर पर लाइव वर्कशाप हुई। बच्चों ने धागे से चित्र बनाना, थंब पेंटिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, चारकोल पेंटिंग सीखी। क्ले से मूर्तियां बनाना सीखा। साथ ही एलईडी कार्ड, एलईडी रंगोली व चुटकियों में रोबोट बनाना सीखा। समापन समारोह में एसपी सिंह जनरल मैनेजर सिडबी व सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन अतिथि रहीं। एसपी सिंह अतिरिक्त मुकेश निगम रीजनल मैनेजर एसबीआई, एके पांडे डीजीएम सिडबी, रविंद्र ऐलन अध्यक्ष मिडफो, एसपी गुप्ता उपाध्यक्ष मिडफो, गिरीश कुमार उपाध्याय मिडफो, आशीष कुमार वार्ष्णेय सचिव जनरल मिडफो, शाश्वत रतन मेरठ मेकर्स स्पेस रहे। रविंद्र ऐलेन ने आयोजन की जानकारी दी। आशीष वार्ष्णेय ने मिडफो के बारे में बताया। एसपी सिंह ने कहा कि हमें अपने प्रयासों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन ने कहा कि यह आयोजन शहर के युवाआें की रचनात्मकता को नई दिशा देने वाला है। डबल ट्रैप शूटर शपथ भारद्वाज को सम्मानित किया गया। आरसी फाउंडेशन, मेरठ मेकर्स स्पेस, मिडफो क ी ओर से यह प्रदर्शनी हुई। स्टेट बैंक की मुद्रा स्कीम, सिडबी बैंक की मुद्रा स्कीम का स्टॉल भी लगा। बच्चों ने मेरठ की कैंची, अचार, कोलकाता की चादरें व हस्तकला से जुड़े नमूने भी देखे। बच्चों ने रेल ज्वाइंट, जर्मन लेडी द्वारा मप्र के बच्चों की कलाकारी, उड़ने वाला रॉकेट, बिजली वाले रोबोट, पानी भरने की मशीन, ट्यूबलाइट, सीएफएल, सोलर पैनल का उपयोग, रीडिंग रोबोट, थ्रीडी प्रिंटर, मूर्तियां बनाने की मशीन, बाल बियरिंग भरने की मशीन, बिजली के बिना चलने वाली मोटर देखी।
विज्ञापन


आशा जडेजा ने दी बधाई
आरसी फाउंडेशन प्रमुख आशा जडेजा ने इस आयोजन के लिए युवाओं व आयोजकाें को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं इस आयोजन में आ नहीं पाई, लेकिन यह आयोजन नवाचार को बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ एक सफल प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने किया संबोधित
फेयर में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सांई इलेक्ट्रानिक एवं मिडफो के संस्थापक हेमंत शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खूब पढ़ो और आगे बढ़ो। बच्चों के साथ वक्त बिताकर आजादी के दिनों के किस्से भी सुनाए। वेदांत ने भी अपनी बात रखी।

60 सेकेंड में सीखा चित्र बनाना
जैक ने स्टेज पर बच्चों क ो कुल 60 सेकेंड में पेंटिंग करना सिखाया। हिंदी व अंग्रेजी क ी वर्णमाला की मदद से फल, फूल, सब्जी, पत्ती, पक्षी व जानवरों के चित्र बनाने सिखाए।


बच्चों ने उड़ाया और बनाया हेलीकॉप्टर
गीतांश के स्टॉल पर बच्चों ने रोबोट बनाना सीखा। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर बनाने व उड़ाने का लाइव प्रशिक्षण लिया। रेल की पटरी पर बुलेट ट्रेन का दौड़ना, थ्रीडी आर्ट के अलावा अन्य ऐसे कई वैज्ञानिक प्रयोग भी बच्चों ने देखे, महसूस किया और खुद बनाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed