फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोहरे के चलते ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

कोहरे के चलते ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

Sat, 11 Nov 2017 06:46 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
कंकरखेड़ा। हाईवे पर शुक्रवार देर रात कोहरे के चलते तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। दोनों युवकों ने ही हेलमेट नहीं लगा रखा था। बाइक चला रहे युवक की सिर में घातक चोट लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सन्नी शर्मा (23) पुत्र शंभू शर्मा निवासी अग्रनगर कॉलोनी थाना अमन विहार दिल्ली अपने दोस्त रंजीत निवासी पौड़ी गढ़वाल के साथ कंकरखेड़ा के गांव खड़ौली में एक कंस्ट्रक्शन प्लांट में जॉब करता था। दोनों दोस्त शुक्रवार देर रात शोभापुर स्थित एक होटल से खाना खाकर बाइक से प्लांट पर लौट रहे थे। खड़ौली चौराहे पर सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। कोहरे की वजह से बाइक चला रहे सन्नी को ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे पीछे से ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन

हेलमेट होता तो शायद बच जाता
पुलिस के अनुसार सन्नी और रंजीत दोनों ने ही हेलमेट नहीं लगा रखा था। बाइक ट्रक में घुसी तो दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां सन्नी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रंजीत को आईसीयू में भर्ती कराया गया। यदि हेलमेट होता तो सन्नी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
सन्नी की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलख पड़े। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश चंद के अनुसार कानूनी कार्रवाई से इंकार करने पर सन्नी का शव परिजनों के ही सुपुर्द कर दिया गया।
खास बात
- हाईवे पर खड़ौली चौराहे के पास हुआ हादसा, साथी घायल
- बाइक सवार दोनों युवकों ने नहीं लगा रखा था हेलमेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed