{"_id":"59a9c70d4f1c1b10278b4c5c","slug":"81504298765-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रहेगा डायवर्जन
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ईदुल अजहा (बकरीद) पर शनिवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। शहर में दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह और अन्य सभी मस्जिदों में लोग नमाज अदा करेंगे। एसपी यातायात संजीव बाजपेई ने बताया कि ईद पर दिल्ली रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों पर हल्के व भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्रात: 5:30 बजे से नमाज की समाप्ति तक रहेगा।
यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
दिल्ली और गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर व रुड़की की ओर जाने वाले वाहनों को परतापुर बाईपास तिराहे से कंकरखेड़ा बाईपास होते हुए मोदीपुरम से निकाला जाएगा। वहीं, मुजफ्फरनगर से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन मोदीपुरम बाईपास से परतापुर बाईपास होते हुए निकलेंगे।
दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें भैसाली बस अड्डे जाना है, वे परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल तिराहा से वेस्ट एंड रोड होते हुए भैसाली पहुंचेगी। दिल्ली, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के लिए भी यही रूट रहेगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से गढ़ या मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को जीरोमाइल तिराहे से कमिश्नर आवास चौराहा, विवि रोड होते हुए तेजगढ़ी से जाने दिया जाएगा। हापुड़ जाने वाले वाहनों को तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे से हापुड़ रोड पर जाने दिया जाएगा।
शहर के अंदर डायवर्जन
- दिल्ली चुंगी, शारदा रोड, ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमिया पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- हापुड़ अड्डा चौराहे से गोला कुआं, भूमिया पुल की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर पुलिस चौकी से आगे वाहन नहीं आएंगे। ऐसे वाहन एल ब्लॉक से तेजगढ़ी के रास्ते जा सकेंगे।
- पुराना बागपत अड्डा (फुटबॉल चौक) से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बेगमपुल से सोतीगंज, जली कोठी, रेलवे रोड, ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर यातायात बंद कर दिया जाएगा।
- गढ़ रोड से आने वाला ट्रैफिक गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। गांधी आश्रम चौराहे से इन वाहनों को हंस चौपला, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- ईव्ज चौराहा से हापुड़ अड्डा चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहा से ऐसे वाहन अंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट होंगे।
- घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जैननगर तिराहे से रेलवे रोड, ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
- जेएनएनयूआरएम व प्राईवेट सिटी बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नरी आवास चौराहे से बाउंड्री रोड से जीरो माइल तक आ-जा सकेंगी।