फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा

Thu, 27 Jul 2017 03:02 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छह स्थानों पर छापेमारी कर दूध और सॉस के 12 सैंपल लिए। इन्हें जांच लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसकेअलावा मिलावट 600 किलो वेजिटेबल सॉस सीज किया है।
जेल चुंगी के पास से दूध के टैंकरों और दूधियों से दूध के चार नमूने लिए गए। इसकेअलावा परतापुर से अमूल के प्लांट से दूध का नमूना लिया गया है। देहली गेट पर दूध केटैंकरों और दूधियों से दूध के तीन नमूने लिए गए, जबकि कंकरखेड़ा से दूध का एक नमूना लिया। वहीं गेसूपुर दतावली से वेजिटेबल सॉस, चिली सॉस और व्हाइट विनेगर के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में अभिहीत अधिकारी अर्चना धीरान, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दर्पण कुमार, रीना शर्मा, मनोज कुमार, उमेश कुमार और अनंत कुमार थे। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि सॉस की क्वालिटी में कुछ संदेह लग रहा था, इसलिए सॉस सील किया गया है। मिलावट का पता जांच केबाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन

---
ऐसे परखें मिलावटी दूध
दूध में पानी- दूध की एक बूंद को चिकने या चमकदार तिरछी सतह पर डालने से शुद्ध दूध की बूंद धीरे-धीरे आगे बढ़कर पीछे एक सफेद निशान छोड़कर बहती है, जबकि पानी मिला दूध तेजी से बिना निशान छोड़े बहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध में स्टार्च- टिंक्चर आयोडीन की कुछ बूंदे मिलाने पर स्टार्च युक्त दूध में नीला रंग आ जाता है। टिंक्चर आयोडीन दवा दुकान से आसानी से मिल जाती है।
दूध में यूरिया- दूध में यूरिया की जांच के लिए एक परखनली में थोड़ा दूध लेकर उसमें आधा चम्मच सोयाबीन या अरहर पाउडर मिलाकर हिलाए, फिर इसे पांच मिनट के लिए रख दें, इसके बाद इसमें एक लाल लिटमस पेपर डुबाने पर पेपर का रंग लाल से नीला हो जाए तो दूध में यूरिया की मिलावट मानी जाती है। लाल लिटमस पेपर स्टेशनरी की दुकान से मिल जाता है।

दूध में वनस्पति- तीन से पांच मिली दूध एक परखनली में लेकर उसमें दस बूंद हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं एक चम्मच चीनी मिलाने पर पांच मिनट बाद लाल रंग दिखाई देने लगे तो दूध में वनस्पति की मिलावट होती है। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल केमिस्ट के यहां मिल जाता है।
खास बातें
- दूध और सॉस समेत 12 सैंपल लिए, 600 किलो वेजिटेबल सॉस किया सीज
जेल चुुंगी, परतापुर, देहली गेट पर की छापेमारी,अमूल के प्लांट से भी लिया नमूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed