{"_id":"596d06b24f1c1bcc5d8b4693","slug":"81500317362-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर पसंद का गाना बजवाने के लिए चले चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर पसंद का गाना बजवाने के लिए चले चाकू
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के भी ध्यानार्थ
डीजे पर पसंद का गाना बजवाने के लिए चले चाकू
मंडावर (बिजनौर)। बारात में डीजे पर पसंद का गाना बजवाने के लिए बरातियों के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में जमकर चाकू चले। चाकू लगने से तीन बाराती घायल हो गए। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिहोरा निवासी मुसाहिद की बेटी की बरात रविवार को उत्तराखंड राज्य के जिला हरिद्वार के थाना लक्सर के गांव भिक्कनपुर से आई थी। बारात में डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर बरातियों में विवाद हो गया। संभ्रांत लोगों ने मामले को शांत करा दिया। कुछ देर बाद वसीम, शमीम पुत्रगण शौकीन निवासी बाखरपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार ने साथियों के साथ मिलकर कय्यूम निवासी गांव खड़ंजा थाना लक्सर, इमरान निवासी गांव भिक्कनपुर व नूर आलम पर चाकू व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। कय्यूम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।