{"_id":"5fda3c30136f6613de0f1855","slug":"8-year-old-girl-kidnapped-in-najibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में सरे बाजार बालिका का अपहरण, सीसीटीवी में दिखा ई-रिक्शा में बैठकर ले अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में सरे बाजार बालिका का अपहरण, सीसीटीवी में दिखा ई-रिक्शा में बैठकर ले अपहरणकर्ता
Wed, 16 Dec 2020 10:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नजीबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नजीबाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
इल्मा
- फोटो : amar ujala
नगर के व्यस्त मछली बाजार से आठ वर्षीय बालिका का ई-रिक्शा से अपहरण किया गया। सीसीटीवी कैमरे में अपहणर्ता बहला-फुसलाकर बालिका को ले जाता कैद हुआ है।
विज्ञापन
मोहल्ला मुगलूशाह निवासी रिक्शा चालक मो. आबिद की आठ वर्षीय पुत्री इल्मा अपनी बहन अल्फिशा के साथ बाजार गई थी।बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे सरे बाजार एक व्यक्ति ने इल्मा को बहला-फुसलाकर ई- रिक्शा पर बैठा लिया। व्यक्ति ने उसकी बहन से कहा कि वह अभी वापस आएगी। कुछ समय प्रतीक्षा करने के बाद इल्मा की बहन अल्फिशा ने परिजनों को घटना की सूचना दी।परिजनों ने तत्काल बाजार जाकर बालिका को तलाशा लेकिन उसका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी संजय शर्मा के निर्देश पर उप निरीक्षक आशीष तोमर और राजेंद्र राणा ने घटनास्थल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर गुलाबी फ्रॉक पहने इल्मा को रिक्शा पर बैठा था कैद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ई-रिक्शा और बालिका को अपहृत कर ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।