फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थाने में धरने पर बैठे पहली कक्षा के छात्र

थाने में धरने पर बैठे पहली कक्षा के छात्र

Sat, 11 May 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
थाने में धरने पर बैठे पहली कक्षा के छात्र
थाने में धरने पर बैठे पहली कक्षा के छात्र
विज्ञापन

मवाना। नगर के एक मोहल्ले के छोटे स्कूली छात्र शुक्रवार को अपनी मां के साथ थाने पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने एक महिला पर गालीगलौज करने एवं पत्थर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने बच्चों को आश्वासन देकर घर भेजा।

नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे वासू, माही, रिया व यूकेजी के छात्र बिट्टू, रोहन व जिया शुक्रवार को थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। बच्चों को बैठा देख पुलिस ने कारण पूछा। बच्चों ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक महिला रहती है। वह मानसिक रूप से परेशान है। स्कूल आने-जाने के दौरान उन्हें गालियां देती है। आज भी स्कूल से लौटते समय महिला ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसमें वे बाल-बाल बचे। इस पर बच्चों की तरफ से एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बच्चों की शिकायत पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आरोपी महिला भी इनके ही परिवार की है। उसने भी कुछ समय पूर्व छात्रों के परिजनों के खिलाफ मकान पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट करने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed