{"_id":"5ac3deb54f1c1bd8618b5424","slug":"71522785973-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाते कार्यकर्ताओं में जोश भर गए अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाते कार्यकर्ताओं में जोश भर गए अजित सिंह
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जाते कार्यकर्ताओं में जोश भर गए अजित सिंह
मेरठ। बिजनौर जिले में दो दिन के प्रवास के बाद रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह मंगलवार को दिल्ली चले गए। इस दौरान उनका कई जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चौधरी अजित सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जुटने का आह्वान किया है।
मुजफ्फरनगर दंगे के जाट और मुसलमानों के बीच पैदा हुई खाई को पाटने के लिए रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह पश्चिमी यूपी के जिलों में दो दिन प्रवास कार्यक्रम कर रहे हैं। इस दौरान वे मुस्लिमों के अलावा जाटों से भी मिलकर गिले शिकवे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक मुजफ्फरनगर और शामली में कार्यक्रम हो चुके हैं। सोमवार को वे बिजनौर पहुंचे थे। यहां रात्रि प्रवास करने के बाद मंगलवार को दिल्ली लौटे तो रालोदियों ने उनका कई जगह स्वागत किया। रालोदियों का काफिला उनके साथ परतापुर तक गया। यहां से जाते समय उन्होंने कार्यकर्ताओं में पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, प्रवक्ता सुनील रोहटा, प्रदेश महासचिव इंद्रपाल सिंह, एनुद्दीन शाह, नरेंद्र खजूरी, मनोज राणा, कमलजीत गुर्जर, अनीश कुरैशी, योगेश फौजी, सोहराब गयास, डॉ. अजेंद्र शर्मा, वरूण करनावल आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
बिजनौर से लौटते समय कई जगह हुआ स्वागत