{"_id":"5ab2977e4f1c1baf758b6ad0","slug":"71521653630-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य रास्तों पर रखे सीमेंट बेंच हटाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य रास्तों पर रखे सीमेंट बेंच हटाने पर हंगामा
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा।
कस्बे में नगर पंचायत ने पिछली योजना में विभिन्न स्थानों पर लोगों के लिए सड़कों के किनारे सीमेंट की बेंच लगवाई गई थीं। मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष उन्हें कर्मचारियाें की मदद से अन्य स्थानों पर लगवाने के लिए उठवाने लगे। इसका व्यापारियों, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर विरोध कर हंगामा किया। इस पर उनको मौके पर ही छोड़ना पड़ा।
नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुस समद अपने साथ बुधवार को कर्मचारियाें को लेकर नगर के मुख्य बाजार में पहुंचे। यहां पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आयशा खातून के कार्यकाल में मुख्य मार्गों पर कस्बावासियों के बैठने के लिए सीमेंट की बेंच लगवाई गईं थी। इनका कस्बावासी भरपूर लाभ उठाते हैं। नगर के मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत अध्यक्ष कर्मचारियों को लेकर पहुंचे। वे जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लिये हुए थे। उन्होंने मुख्य मार्ग से बेंच हटाना शुरू किया। इस पर लोगों को समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। उनके पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि इन्हें अन्यत्र लगाया जाएगा। इस पर व्यापार भड़क गए। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को दे दी। इस पर कुछ ही समय में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने विरोध करके हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं कर्मचारियों को बेंच आदि उखाड़ने से रोक दिया। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुस समद ने उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु वे शांत नहीं हुए। इसकी जानकारी पाकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आयशा खातून भी मौके पर पहुंच र्गई और विरोध किया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इसके पश्चात थानाध्यक्ष जनक सिंह चौहान पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे तथा नगर पंचायत कर्मचारियों को बेंच नहीं उखाड़ने का आदेश दिया। इस पर उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुस समद से कहा कि वे बेंच से नहीं उखाड़ने देंगे। यदि दूसरी जगह ही लगवानी हैं तो नई बेंच लगवाई जाएं। नगर की जनता इनका लाभ उठाती है। इस पर नगर पंचायत की टीम बैरंग लौट गईं।
मुख्य बातें
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, व्यापारियों और भाजपाइयों ने किया विरोध
नगर पंचायत कर्मचारियों को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा