{"_id":"59a3218e4f1c1bb3488b4833","slug":"71503863182-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा निकाली
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की निकाली शोभायात्रा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में श्री राधा-कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर समिति ने भगवान श्रीकृष्ण की रथयात्रा निकाली। इसमें मनमोहक झांकियां और प्रसिद्ध बैंड बाजे शामिल रहे। रथ यात्रा मंदिर से शुरू हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर में ही समाप्त हो गई। कीर्तन मंडली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें चीन को जवाब देते देते सेना के जवान, राधा-कृष्ण की जोड़ी, विष्णु-लक्ष्मी जी शेषनाग पर बैठे , पंच मुखी हनुमान, शंकर भगवान की जटा से गंगा, बांके बिहारी आदि की झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाजार में मेले का आयोजन किया । अग्रवाल धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया, इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें मृदुल मित्तल, महेंद्र प्रसाद गोयल, प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, लाला प्रमोद, राजीव गोयल, अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, माधेराम गर्ग, दीपक गोयल, दिनेश मित्तल, अरुण मित्तल, ब्रिजेश गोयल, मनोज सिंघल, गौरव गुप्ता आदि रहे।