{"_id":"5b0719714f1c1b936e8b476c","slug":"61527191921-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहन.... बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहन.... बचत
Updated Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी वाहनों से हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार
मेरठ। दिल्ली रोड पर नो एंट्री में भारी वाहनों को पुलिस ने खुली छूट दे दी है। लेकिन इन भारी वाहनों से हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। न तो इसका जवाब थाना पुलिस के पास है और ही ट्रैफिक पुलिस के पास। दिन में भारी वाहनों से आए दिन दिल्ली रोड पर जाम लग रहा है।
शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक नो एंट्री रहती है। इस समय शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। 25 दिसंबर 2017 को एसपी ट्रैफिक ने शहर में दिन के समय भारी वाहनों पर रोक लगा दी थी। लेकिन दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर गेट तक कुछ घंटों के लिए भारी वाहनों को छूट दी गई थी।
शॉप्रिक्स मॉल तिराहा दिल्ली रोड, नवीन मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को दिल्ली रोड पर भारी वाहनों से जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास अवैध कट पर भारी वाहनों से जाम लग रहा है। इन भारी वाहनों से यातायात व्यवस्था बिगड़ने के साथ हादसे होने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
भारी वाहन बन रहे हादसों का कारण
अधिकतर स्थानों पर भारी वाहन हादसों का कारण बन रहे है। मंगलवार शाम को दिल्ली रोड पर रिठानी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार मोदीनगर निवासी सराफ व्यापारी के बेटे की जान ले ली थी। जिसमें दो अन्य युवक भी घायल हो गए थे। इससे पहले भी दिल्ली रोड पर भारी वाहन हादसों का कारण बने हैं।
अवैध कट पर पूरा सिस्टम खामोश
ट्रांसपोर्ट नगर के पास बना अवैध कट मुसीबत बना हुआ है। जहां ट्रक एक तरफ से दूसरी तरफ टर्न लेते हैं। आए दिन यहां जाम लगता है। लेकिन पूरा सरकारी सिस्टम इस कट पर चुप्पी साधे हुए है।
खास बातें:
दिल्ली रोड पर नो एंट्री के बावजूद दिन में दौड़ रहे भारी वाहन