{"_id":"598f1d134f1c1b87458b484f","slug":"61502551315-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू क्रान्ति दल ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू क्रान्ति दल ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू क्रांति दल ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मेरठ। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल की ओर से शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष पं. ऋषिराज शर्मा ने बताया कि वार्ड-24 न्यू अशोकपुरी कंकरखेड़ा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गली मोहल्ले में निर्माण कार्य न होने से क्षेत्रीय जनता में शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी है। उन्होंने मांग की है वार्ड क्षेत्र में व्यापक रूप से नाली, खड़ंजों एवं पुलिया का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन भी संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को दिया गया। विशाल राठौर, वेदप्रकाश, सुमित्रा, अनिल, योगेश, गीता, प्रीतम सिंह आदि रहे। इसके अलावा हिंदू क्रांति दल ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि सोफिया स्कूल के सामने रात में 30-35 बसे खड़ी रहती हैं। बसों के कर्मचारी शराब पीकर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।