{"_id":"5cad0351bdec22145544fb6f","slug":"51554842449-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने दिया 23 करोड़ जनता को सुरक्षित माहौल : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने दिया 23 करोड़ जनता को सुरक्षित माहौल : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमने दिया 23 करोड़ जनता को सुरक्षित माहौल : योगी
सिसौली जनसभा में बोले मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने जो 55 साल में नहीं किया, भाजपा ने पांच साल में किया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सिसौली में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 55 माह के कार्यकाल में वह कर दिखाया, जो कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई। भाजपा ने सबको साथ लेकर पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ योजनाएं संचालित कीं, उसमें किसी जाति, मजहब, क्षेत्र का भेदभाव नहीं रखा गया। हमारा काम कांग्रेस के 55 सालों पर भारी रहा है। 2107 में जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी और मुझे मुख्यमंत्री चुना गया तो मैंने भी नरेंद्र मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश में काम करना शुरू किया।
योगी ने कहा कि सभी को याद होगा कि इससे पहले सपा और बसपा की सरकारें रहीं, तो प्रदेश में क्या स्थिति थी। कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट थी और जंगलराज था। ये लोग चाहते तो कानून का राज कायम कर सकते थे, लेकिन जब गुंडों को संरक्षण देने वाली सरकार हो, तो ऐसा नहीं कर सकती। भाजपा सरकार ने इन दो सालों में असामाजिक तत्वों, गुंडों की कमर तोड़ दी है। इस समय अपराधी या तो जेल में हैं या राम नाम सत्य के मार्ग पर हैं। हमने प्रदेश की 23 करोड़ जनता को जो सुरक्षा देने का वादा किया था, वह पूरा कर दिखाया।
कांग्रेस सहित अन्य दलों के घोषणा पत्र पर योगी ने कहा कि इनके घोषणा पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है। इससे इनकी सोच परिलक्षित होती है। देश की सुरक्षा से इनका कोई सरोकार नहीं है। इनके पेट में इस बात से दर्द होता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर क्यों मार रही है। इसका दर्द पाकिस्तान से ज्यादा इनको होता है। कांग्रेस का घोषणा पत्र साफ बताता है कि उसका हाथ देशद्रोहियों के साथ है। इस लोकसभा चुनाव का मतदान देश के भविष्य को बनाने वाला है। देश का भविष्य कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद में नहीं, बल्कि भाजपा में है।