फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिलाएं हमारी सभ्यता की विरासत हैं : डॉ. जयभगवान

महिलाएं हमारी सभ्यता की विरासत हैं : डॉ. जयभगवान

Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं हमारी सभ्यता की विरासत हैं : डॉ. जयभगवान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में शनिवार को महिला दिवस के मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तीकरण पर विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज में महिलाओं का पुरुषों से ज्यादा योगदान रहा है। वे ही पुरुषों की जन्मदाता रही हैं। इसलिये हमें महिलाओं का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए।

इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने कहा कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, अंतरिक्ष आदि क्षेत्रों में महिलाओं का कहीं ज्यादा योगदान रहा है। हमें महिलाओं का खोया अतीत कालीन गौरव लौटाना होगा। महिलाएं अब पुरुषों के समाज के बराबर आ सकेंगी। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति उनका कर्तव्य व त्याग उन्हें सम्मान का अधिकारी बनाता है। बच्चों में संस्कार नारी द्वारा ही संपादित होता है क्योंकि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है। उन्हें हर स्तर पर संरक्षित, सुरक्षित, शिक्षा, सामाजिक व राजनीतिक अभिकरण समानता दिलाना होगा। कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं हमारी सभ्यता की सांस्कृतिक विरासत हैं। इसके बिना जगत की परिकल्पना व्यर्थ है। इस दौरान सुशील कुमार, मनोज कुमार, मुकेश, रविन्द्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed