{"_id":"5c632c7bbdec2273ab607443","slug":"51550003323-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"89 की उम्र में भरत सिंह ने जीते एथलेटिक्स में मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
89 की उम्र में भरत सिंह ने जीते एथलेटिक्स में मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
89 की उम्र में भरत सिंह ने जीते एथलेटिक्स में मेडल
- घर पहुंचने पर लोगों ने किया फूलमालाओं से जोरदार स्वागत
मोदीपुरम। एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में गोल्ड व चार सौ मीटर दौड़ तथा ट्रिपल जंप में रजत पदक जीतकर लौटे 89 वर्षीय खिलाड़ी भरत सिंह का घर पहुंचने पर परिजनों व लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
पल्लवपुरम स्थित अक्षर धाम कालोनी निवासी भरत सिंह ने बताया कि पांच से 10 फरवरी तक आंध्र प्रदेश गुंटूर स्थित आचार्य नागार्जुन विवि में 40वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने अंडर 75-90 तक के ग्रुप में प्रतिभाग किया। भरत सिंह ने 89 वर्ष की उम्र में लंबी कूद में एक गोल्ड मेडल व 400 मीटर तथा ट्रपल जंप में दो रजत पदक हासिल किए। वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स के प्रेजीडेंट एतन परकिंस ने अपने हाथों से भरत सिंह को मेडल पहनाए। मेडल जीतकर घर लौटे भरत सिंह का मंगलवार को परिजनों व कलोनी के लोगों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। एसके लोधी, एसएस वर्मा, डॉ. केपी सिंह, वीपी सिंह, पिंकी, लवी, नंदिनी, पूनम, सिंपी, प्रिया, अवनी, शिवी, दिनेश, ललित, आजाद, रवि, संयम आदि मौजूद रहे।