फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम चुनाव में भाजपा देगी नये चेहरों को तरजीह

निगम चुनाव में भाजपा देगी नये चेहरों को तरजीह

Tue, 19 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
निगम चुनाव में भाजपा देगी नये चेहरों को तरजीह
निगम चुनाव में भाजपा देगी नए चेहरों को तरजीह
विज्ञापन

दिल्ली निगम चुनाव की तर्ज पर पुराने पार्षदों को नहीं मिलेगा मौका
पार्टी नीति को लेकर चुनाव की तैयारी में जुटे वर्तमान पार्षदाें में बेचैनी
मेरठ।
नगर निगम चुनाव में भाजपा इस बार नए चेहरों को तरजीह देने की नीति बना रही है। पुराने पार्षदों को किनारे करते हुए नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। पार्टी की इस नीति की चर्चा से ही चुनाव लड़ने के मंसूबे तैयार कर रहे पुराने पार्षदों में बेचैनी बढ़ गई है।
भाजपा ने इस बार दिल्ली निगम चुनाव में पुराने चेहरों को किनारे करते हुए नए चेहरों को चुनाव में उतारा था। इस रणनीति से चुनाव में सफलता भी हासिल हुई। अब इस नीति को यूपी के निकाय चुनाव में खासतौर पर नगर निगम में अपनाने पर विचार चल रहा है। पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व नगर निगम चुनाव में पार्षद से लेकर महापौर तक नए चेहरों को सामने लाने की रणनीति पर मंथन कर रहा है। इसके पीछे पार्टी थिंक टैंक का सोचना है कि एक तरफ जहां निर्विवाद प्रत्याशी मैदान में होंगे तो नये कार्यकर्ता पार्टी के साथ निष्ठा से जुड़ेंगे। क्योंकि लगातार पुराने नेताओं के चुनाव लड़ने से कार्यकर्ताओं की एक टीम लगातार आहत होती जा रही है।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व के इस विचार की चर्चा से ही नगर निगम के वर्तमान पार्षद जो नए वार्ड परिसीमन के बाद अपनी गोटियां बिछाते हुए चुनाव की तैयारी में जुटे हैं, उनके बीच बेचैनी है। क्योंकि नगर निगम में इस बार नये परिसीमन के बाद 90 वार्ड हो गए हैं और भाजपा करीब 80 वार्ड में मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। ऐसे में नये चेहरों की तलाश स्थानीय नेतृत्व के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसके बीच पार्टी की यह नई नीति भीतरीघात को भी बढ़ावा देगी, इसकी संभावना पर भी पार्टी में मंथन हो रहा है। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी किसी तरह के अंदरूनी बड़े विवाद से दूर रहने को भी ध्यान में रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर पर चलेगा जातिगत आंकड़ा
महापौर पद पर आरक्षण का इंतजार है। लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो यदि सीट सामान्य या पिछड़ा वर्ग में जाती है तो जातिगत आंकड़ों को ध्यान में रखा जाएगा। सामान्य सीट होने पर भाजपा महापौर पद पर पंजाबी या जैन बिरादरी से प्रत्याशी चयन कर सकती है। क्योंकि सांसद और विधायक के साथ संगठनात्मक पदों पर भी वैश्य सहित अन्य बिरादरियों को तरजीह दी हुई है। लेकिन भाजपा के लिए मेरठ शहर में निर्णायक भूमिका निभाने वाला पंजाबी और जैन समाज बड़े पद पर उपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed