फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहली मेरिट से 18 हजार दाखिले, आज अंतिम दिन

पहली मेरिट से 18 हजार दाखिले, आज अंतिम दिन

Thu, 27 Jul 2017 03:02 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
पहली मेरिट से 18 हजार दाखिले, आज अंतिम दिन
पहली मेरिट से 18 हजार दाखिले, आज अंतिम दिन
विज्ञापन

मेरठ।
सीसीएसयू की पहली मेरिट से मेरठ और सहारनपुर मंडल में तीन दिनों में 18 हजार दाखिले हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को मेरिट से दाखिले का अंतिम दिन है। विवि दूसरी मेरिट 28 जुलाई को जारी करेगा। इसके बाद कॉलेज दो ओपन मेरिट से सीट भरेंगे। पहली मेरिट से जो दाखिले का अनुमान था, वह पूरा होता नजर नहीं आ रहा।
बुधवार शाम सवा पांच बजे तक 18146 दाखिले हो चुके थे। यह वो दाखिले हैं जो ऑनलाइन कंफर्म हुए हैं। मेरठ कॉलेज में अभी तक 172 दाखिले हुए हैं। बीए में 62, बीकॉम 37, बीएससी मैथ 44, बीएससी बायो 26 और बीएससी सांख्यिकी में तीन दाखिले हुए हैं। डीएन कॉलेज में बीकॉम 73, बायो 39, मैथ में 46, सांख्यिकी में 27 दाखिले हुए हैं। इस्माईल कॉलेज में बीए 88, बीकॉम दो और मैथ में सात, एनएएस बीए 22, बीकॉम तीन, बायो में पांच, आरजी कॉलेज में बीए 193, बीकॉम 17, बायो 37 दाखिले हुए हैं। बृहस्पतिवार को दाखिले की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में रफ्तार कुछ धीमी है। आरजी और डीएन कॉलेज में शहर के कॉलेजों के कॉलेजों के मुकाबले अधिक दाखिले हो रहे हैं।
विज्ञापन

कैंपस में ऑनलाइन फीस होगी जमा
विवि कैंपस में दाखिले लेने वाले आवेदक इलाहाबाद बैंक से ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। विवि की वेबसाइट और इलाहाबाद बैंक की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
एडेड और राजकीय कॉलेजों में 10 से 15 प्रतिशत दाखिले का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed