फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अज्ञात वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

अज्ञात वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 10 Jul 2017 03:11 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
अज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास रविवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लुहारी गांव निवासी सुकपाल सिंह (65) मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर सात में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह बच्चा पार्क स्थित एक प्लाजा में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे। रविवार तड़के करीब पांच बजे वह साइकिल से अपने घर जागृति विहार जा रहे थे। इंदिरा चौक के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल मेें टक्कर मार दी। सूचना पर सिविल लाइन एसओ धनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि वृद्ध को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। सुकपाल के बिजेंद्र और हरमेंद्र दो बेटे हैं। एसओ सिविल लाइन ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फोटो
कंकरखेड़ा। खतौली के छच्चरपुर निवासी श्रवण कुमार (39) पुत्र खड़क सिंह सब्जी बेचने का काम करता था। शनिवार को वह अपनी बाइक से बाबरी-शामली में अपनी रिश्तेदारी में गया था। रविवार तड़के बाइक से लौटते वक्त हाईवे पर ग्रांड फाइव रिसोर्ट के सामने पीछे से आए एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार श्रवण के तीन बच्चे अनु, तनु और गुड्डू हैं। पत्नी संजू देवी और बच्चों को रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस के अनुसार श्रवण के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed