{"_id":"69b1d0e162bb86546603db22","slug":"500-grams-of-gold-seized-in-metro-smuggled-between-meerut-and-delhi-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1130210-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेट्रो में पकड़ा गया 500 ग्राम सोना, मेरठ -दिल्ली के बीच तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेट्रो में पकड़ा गया 500 ग्राम सोना, मेरठ -दिल्ली के बीच तस्करी
विज्ञापन
शहर में रैपिड और मेट्रो के जरिए सोने- चांदी की तस्करी की जा रही है। बीते 15 दिनों में दो मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने विजय और अजय को भैसाली मैदान मेट्रो से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 500 ग्राम सोना मिलने का दावा किया। जानकारी मिलने के बाद जीएसटी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
मेट्रो में सोने की तस्करी की जानकारी मिलने के बाद जीएसटी विभाग की टीम ने मंगलवार रात 10 बजे से दो बजे तक जांच की। अन्य सूचनाओं को जुटाया गया। जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक ने उच्च अधिकारियों को सूचना के बाद बताया कि 18 कैरेट में 268 ग्राम सोना मिला है। इसकी पूर्ण जांच की गई। कई गड़बड़ी सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।
विभागीय स्तर पर जांच का विषय
65 लाख का चालान कराया गया, लेकिन 34 लाख का माल बिना कर मिला है। जीएसटी विभाग के अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि खेल की शुरुआत कहां से हुई। मेरठ को सोना मंडी कहा जाता है। ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक के मुताबिक पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
रैपिड में पकड़ी गई थी दो किलो चांदी
रैपिड में मेरठ से दिल्ली के बीच सोने- चांदी की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। जीएसटी विभाग ने हाल ही में दो किलो चांदी भी रैपिड में पकड़ी थी। इसकी पुष्टि न होने पर पेनाल्टी लगाई गई थी।