{"_id":"69f8c39839f2a9b72b0a17e8","slug":"50-percent-of-11th-grade-students-fail-uproar-at-dios-office-meerut-news-c-72-1-mct1014-152800-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 11वीं के 50 प्रतिशत छात्र फेल, डीआईओएस कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 11वीं के 50 प्रतिशत छात्र फेल, डीआईओएस कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन
- सनातन धर्म इंटर कॉलेज का मामला, जांच कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के करीब 50 प्रतिशत छात्रों के फेल होने पर सोमवार को छात्रों ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर हंगामा किया। सीसीएसयू के छात्र नेता शान मोहम्मद के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
छात्रों का आरोप है कि जिन शिक्षकों से ट्यूशन ली गई और फीस दी गई, केवल उन्हीं छात्रों को पास किया गया जबकि अन्य को फेल कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में फेल होना शिक्षा व्यवस्था पर सवाल है। विशेष रूप से साइंस और मैथ्स वर्ग के छात्रों ने सभी कॉपियों की दोबारा जांच कराने की मांग की।
छात्र नेता ने निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू न होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन निजी प्रकाशकों की किताबें बेचने के लिए छात्रों पर दबाव बना रहे हैं। इस पर रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर पुस्तक मेले आयोजित कराने की मांग भी रखी। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।