{"_id":"621273ae7aa38e3dcc28cb47","slug":"48-kg-ganja-being-smuggled-from-andhra-pradesh-caught-in-kairana-by-police-two-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया जा रहा 48 किलो गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया जा रहा 48 किलो गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
Sun, 20 Feb 2022 10:30 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना
संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:30 PM IST
सार
रविवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के यमुना ब्रिज स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पानीपत की और से आ रही एक सेंट्रो कार को पकड़ लिया। पुलिस के कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 49 छोटे बड़े पैकेट रखे मिले। जिनमें 48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया जा रहा 48 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त की जा रही एक सेंट्रो कार व एक मोबाइल भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के यमुना ब्रिज स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पानीपत की और से आ रही एक सेंट्रो कार को पकड़ लिया। पुलिस के कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 49 छोटे बड़े पैकेट रखे मिले। जिनमें 48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं मौके से पुलिस ने दो तस्करों सतवीर व शकील निवासी टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, एक पेचकस व तस्करी में प्रयुक्त की जा रही सेंटर कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी आंध्र प्रदेश राज्य से गांजा कम दामों पर लाकर आसपास के जिलों में अधिक दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन