फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   44 complaints were received during 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day); three were resolved.

Meerut News: समाधान दिवस में 44 शिकायतें आईं, तीन का निस्तारण

Sat, 17 Oct 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
44 complaints were received during 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day); three were resolved.
सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन जेवी तोमर, एसडीएम उदित नारायण सेंगर और तहसीलदार योगेश चंद ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर निकाय और विकास विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं।
विज्ञापन

समाधान दिवस में कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें तीन शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में मौके पर जांच की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारी या टीम भेजकर जांच कराई जाए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed