फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल में विवादित पर्चा काउंटर शुरू करने की तैयारी

मेडिकल में विवादित पर्चा काउंटर शुरू करने की तैयारी

Wed, 12 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल में विवादित पर्चा काउंटर शुरू करने की तैयारी
मेडिकल में ‘विवादित’ पर्चा काउंटर शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में नए पर्चा काउंटर को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मरीजों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है। इस संबंध में प्राचार्य, एसआआईसी और सीएमएस की बैठक हुई है, जिसके बाद नए पर्चा काउंटर केलिए दो कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं।

यह वही पर्चा काउंटर है, जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में पिछले महीने बवाल हुआ था। बवाल केबाद अगले दिन इस नए पर्चा काउंटर पर लगाए गए नाम के पत्थर पर कालिख पोत दी गई थी, जो अभी तक इसी तरह है। मेडिकल कॉलेज में हर रोज ढाई से तीन हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। भीड़ की वजह से पर्चा काउंटर पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। ऐसे भी काफी मरीज रहते हैं, जिन्हें कई बार बिना चिकित्सक को दिखाए लौटना पड़ता है। पूर्व फार्मासिस्ट योगेंद्र पाल सिंह और अन्य कर्मचारियों ने पर्चा काउंटर के बराबर में ही नया पर्चा काउंटर बनाया था, लेकिन इस पर योगेंद्र पाल सिंह और अन्य अधिकारियों का नाम लिखा होने केकारण कुछ कर्मचारियों ने इस पर एतराज जताया था। उनका कहना था कि सरकारी जमीन पर कोई कैसे बिना अनुमति के निर्माण कर सकता है। दूसरी तरफ, अधिकारियों का कहना था कि इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी का कहना है कि मरीजों की संख्या ज्यादा है और पर्चा काउंटर छोटा पड़ रहा है, जिस कराण नए पर्चा काउंटर को जल्द ही शुरू किया जाएगा, इसके लिए दो कंप्यूटर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed