{"_id":"5b5b6f384f1c1b572f8b6e1c","slug":"41532718904-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में तीन की मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, तीन की मौत
सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और बाइक की तेज रफ्तार तीन जिंदगी पर भारी पड़ गई। थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वाले एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
मरने वाले युवकों में कुलदीप (28), सचिन (22) निवासी गांव सहजी और मोहित (25) बड़गांव का रहने वाला था। ये तीनों हलवाई का काम करते थे और बुधवार शाम करीब सात बजे चंदपुर में शादी का काम निपटा कर गांव सिंहखेड़ा में एक मंढे का काम करने जा रहे थे। बड़गांव-रामपुर मनिहारान मार्ग पर गांव रेड़ा के पास इनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी पापुलर से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। गंभीर हालत में मौके पर पहुंची पुलिस इन्हें लेकर रामपुर मनिहारान सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सचिन की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि हादसे में इनके सिर में चोट लगी, हेलमेट पहने होते तो इनकी जान बच सकती थी।