फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सहघासा पर हंगामा

सहघासा पर हंगामा

Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सहघासा पर हंगामा
शाहघासा के व्यापारियों ने नहीं उठने दिया कूड़ा
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम की सफाई व्यवस्था से गुस्साए शाहघासा के व्यापारियों ने जुमा अलविदा के चलते सफाई करने पहुंचे निगम कर्मियों को कूड़ा नहीं उठाने दिया। आरोप लगाया कि कई दिनों से निगम ने सफाई की सुध नहीं ली अब जुमा अलविदा आया तो उसे सफाई की याद आ गई।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे नगर निगम के सफाई कर्मी कोतवाली क्षेत्र के शाहघासा में सफाई करने पहुंचे। उन्होंने वहां जमा कूड़ा उठाना शुरू किया तो मार्केट के व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने सफाई कर्मियों को कूड़ा नहीं उठाने दिया। राजेंद्र रस्तोगी समेत अन्य व्यापारियों ने आरोप लगाया कि 20-25 दिन से यहां सफाई नहीं हो रही। कोई भी सफाई कर्मी यहां नहीं आया। जिस कारण मार्केट में कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। कई बार निगम में सूचना दी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। व्यापारियों का आरोप था कि अब जुमा अलविदा आया है तो नगर निगम को सफाई की सुध आई। इसलिए अब वे कूड़ा नहीं उठने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम पक्षपातपूर्ण ढंग से काम कर रहा है। मार्केट के पास ही शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज होनी है। ऐसे में व्यापारियों के कूड़ा ना उठने देने से माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ दिनेश शुक्ल मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को बुलाया। व्यापारियों ने निगम अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। अफसरों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। एसपी सिटी के अनुसार लोग नगर निगम की सफाई व्यवस्था से नाराज थे। उन्हें समझा दिया गया है। निगम अधिकारियों ने भी सफाई व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed