{"_id":"5b07195c4f1c1b986e8b4797","slug":"41527191900-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कार्यकारणी गठन का आरोप, प्रमुख सचिव से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कार्यकारणी गठन का आरोप, प्रमुख सचिव से शिकायत
Updated Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी कार्यकारिणी गठन का आरोप, प्रमुख सचिव से शिकायत
मेरठ। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ की फर्जी कार्यकारिणी गठन करने का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव व प्रशासन पशुपालन विभाग से शिकायत की गई है। उप्र प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह के मुताबिक जनपद इकाई का द्विवार्षिक चुनाव मई 2017 में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर किया गया था। जिसकी जानकारी सूचना निदेशक प्रशासन व विकास पशुपालन विभाग लखनऊ को दी गई थी। नियम के तहत उप्र पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष व सचिव का दो वर्षों तक के लिए स्थानांतरण नीति में छूट मिलती है। आरोप है कि कार्यकारिणी में एक साल का समय बचा है। फिर भी कुछ पशु चिकित्सा अधिकारियों ने नियम व शासनादेशों का उल्लंघन कर वर्तमान अध्यक्ष व महामंत्री का बिना संज्ञान लिए फर्जी तरीके से कार्यकारिणी गठित कर दी गई। फर्जी कार्यकारिणी का गठन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रमुख सचिव व निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश से शिकायत की गई है।