फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना नोटिस आवास गिराये जाने पर भाजपाइयों ने जताया रोष

बिना नोटिस आवास गिराये जाने पर भाजपाइयों ने जताया रोष

Wed, 25 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
बिना नोटिस आवास गिराये जाने पर भाजपाइयों ने जताया रोष
बिना नोटिस आवास गिराए जाने पर रोष
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए द्वारा विगत दिनों पांडव नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई, लेकिन इसमें जिन आवासों पर नोटिस जारी किया गया, उनके बजाए दूसरे आवास गिरा दिए गए। इस मामले में मंगलवार को पीड़ित लोग भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग के नेतृत्व में एमडीए सचिव राजकुमार से मिले और इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
करुणेश नंदन गर्ग ने एमडीए सचिव से कहा कि जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, उनका ध्वस्तीकरण नहीं किया गया है। लेकिन जिन्हें नोटिस नहीं जारी किया गया, उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसमें मिलीभगत का अंदेशा लगता है। क्योंकि यह लोग लगभग 75 वर्ष से वहां रह रहे थे और एमडीए की इस कार्रवाई से ये लोग बेघर हो गए हैं। यदि जमीन प्राधिकरण की ही है तो इनके लिए रहने की व्यवस्था होनी चाहिए और इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिस पर एमडीए सचिव ने डूडा के अधिकारी से बात कर बेघर हुए लोगों के लिए मकान आवंटित करने हेतु एक आग्रह पत्र जारी करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की वह खुद जांच करेंगे। यदि कोई अधिकारी इसमें गलत पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महानगर अध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण की मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की। इस दौरान महानगर मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मयंक जैन, अमित शर्मा, पार्षद विजय सोनकर, संजय सैनी और पीड़ित परिवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed