{"_id":"5ab407ef4f1c1bc4758b6eff","slug":"41521747951-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमन हत्याकांड के आरोपी का सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमन हत्याकांड के आरोपी का सरेंडर
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शास्त्रीनगर में सुमन हत्याकांड में बृहस्पतिवार को 25 हजार के इनामी आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना नौचंदी अंतर्गत शास्त्रीनगर में विगत एक मार्च की शाम पीएसी के दरोगा बृजपाल सिंह की पत्नी सुमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में मुख्य हत्यारोपी अर्जुन राणा समेत कई आरोपी जेल जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी नीरज भाटी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। नीरज ने अधिवक्ता नितिन कौशिक के द्वारा सीजेएम रामानंद की अदालत में सरेंडर अर्जी लगाई थी। बृहस्पतिवार को नीरज भाटी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
रवि से जिरह पूरी नहीं
मेरठ। थाना सरूरपुर के गांव हसनपुर रजापुर के चेतन हत्याकांड में कई दिनों से गवाह रवि से जिरह चल रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को भी जिरह पूरी नही हुई। जिस पर स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट पीयूष शर्मा ने 28 मार्च की तारीख शेष जिरह के लिये नियत कर दी है।