{"_id":"59c032534f1c1b98688b540b","slug":"41505768019-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों को आधा घंटा ज्यादा मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों को आधा घंटा ज्यादा मिलेगी बिजली
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गांवों को मिलेगी 18.30 घंटे बिजली
मेरठ। शासन ने गांवों को 18 घंटे की बजाय अब 18.30 घंटे बिजली आपूर्ति करने के आदेश दिए हैं। शासन की मंशा के मुताबिक यूपीपीसीएल ने सभी कंपनियों को 23 सितंबर तक का नया ग्रामीण बिजली आपूर्ति शेड्यूल जारी कर दिया है। पीवीवीएनएल एमडी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि नए शेड्यूल अनुसार गांवों को आगामी 23 सितंबर तक 18.30 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। मोदीपुरम कंट्रोल-1 ए से मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर और बागपत जिले में प्रतिदिन 12:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक और रात 8:15 बजे से सुबह 9 बजे तक आपूर्ति होगी। मोदीपुरम कंट्रोल-1बी से दूसरे शेड्यूल के तहत कुछ इलाकों में प्रतिदिन सुबह 2:30 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक और दोपहर 1:00 बजे से रात 11 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। मोदीपुरम कंट्रोल-2ए से बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद व शामली के लिए प्रतिदिन रात 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आपूर्ति होगी। दूसरा शेड्यूल के तहत मोदीपुरम कंट्रोल-2 बी से सुबह 2 बजे से शाम 3:30 बजे तक और शाम 7:45 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा।