{"_id":"596d06cb4f1c1b1e518b47a7","slug":"41500317387-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से युवक की मौत
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से युवक की मौत
नजीबाबाद (बिजनौर)।
देहरादून में काम करके लौटा युवक घर से घूमने के लिए दोस्तों के साथ निकला था। हाईटेंशन लाइन का तार सिर पर गिरने से उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला हर्सवाड़ा निवासी अकीलुद्दीन का 22 साल का बेटा मुस्तकीम देहरादून में टेलरिंग का काम करता था। वह सोमवार की रात करीब आठ बजे घर लौटा था। खाना आदि खाने के बाद वह रात करीब नौ बजे दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था। नगर के कासमिया इंटर कॉलेज के पास गुजरते समय अचानक हाईटेंशन लाइन का तार तेज आवाज के साथ मुस्तकीम के ऊपर आ गिरा। तार से वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, मुस्तकीम के साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही मुस्तकीम के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।