फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3500 crore will be invested in MSME: Kapil Dev Aggarwal

Meerut: कपिल देव अग्रवाल बोले- एमएसएमई में होगा 3500 करोड़ का निवेश

Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जल्द ही नई स्कीम आ रही है। निवेश मित्र पोर्टल, स्टैंप ड्यूटी में छूट और ब्याज पर दी जा रही छूट आदि विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने फैक्टरी फ्लैटेड कांप्लेक्स बनाने में यूपी डीआईसी का कार्य और पीपीपी मॉडल के विषय में बताया।
 

विज्ञापन
3500 crore will be invested in MSME: Kapil Dev Aggarwal
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इन्वेस्टर समिट को लेकर आईआईए में उद्यमियों की विशेष बैठक हुई। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि हमारी टीम देशभर में जाकर उद्यमियों को प्रेरित कर रही है। मेरठ की तरफ से एमएसएमई सेक्टर में 3500 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। प्रदेश की एक ट्रिलियन की अर्थ व्यवस्था बनानी है। अब उद्यमी भी स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं को उद्योगों के विषय में प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


मंच संचालन आईआईए के सचिव विभोर अग्रवाल ने किया। जिला हॉर्टिकल्चर आफिसर जीपी सिंह ने बताया कि सूक्ष्म लघु उद्योगों को 10 लाख की सब्सिडी और 3 प्रतिशत बैंक लोन में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


कंसलटेंट यूपी टूरिजम सिद्धार्थ ने बताया कि टूरिज्म के क्षेत्र में 20 हजार करोड़ का निवेश और 20 लाख नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। 500 करोड़ के निवेश पर 40 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने अस्पताल, मॉल, हैरिटेज होम आदि विकसित करने के विषय में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि 10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व फरवरी के दूसरे सप्ताह में मेरठ इन्वेस्टर्स समिट होगी। उन्होंने कैपिटल सब्सिडी और फाइनेंशियल सब्सिडी के विषय में जानकारी दी।

बताया कि प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जल्द ही नई स्कीम आ रही है। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल, स्टैंप ड्यूटी में छूट और ब्याज पर दी जा रही छूट आदि विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने फैक्टरी फ्लैटेड कांप्लेक्स बनाने में यूपी डीआईसी का कार्य और पीपीपी मॉडल के विषय में बताया।

बैठक में मेरठ कताई मिल की 89.68 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की भी उद्यमियों ने मांग रखी। आयुष मित्तल, महावीर अग्रवाल, शशांक विश्नोई आदि इन्वेस्टरों के विषय में जानकारी दी। आईआईए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान उद्यमियों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मेरठ विकास प्राधिकरण से जुड़ी समस्याएं, नगर निगम से जुड़ी समस्याएं, प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जुड़ी समस्या, राजस्व में छूट और तकनीकी विषय रखे। इस दौरान डीएम दीपक मीणा,पंकज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, टूरिज्म ऑफिसर अंजू चौधरी आदि मौजूद रहे।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के पास से हटाएं अतिक्रमण
अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। व्यापारियों द्वारा पूर्व में उठाए गए प्रकरणों पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास नालों की सफाई, नाले का निर्माण, अतिक्रमण, सड़क मरम्मत, पार्क का सौंदर्यीकरण, शौचालयों की सफाई, पार्किंग आदि विषय रखे। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि दुकानों के बाहर मीट रखकर बेचने से अन्य दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों को समस्या होती है। अपर जिलाधिकारी नगर ने सभी अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आदेशित किया। बैठक में काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed