फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   350 crore city will be smart Proposals for all departments ready

350 करोड़ से शहर होगा स्मार्ट, सभी विभागों के प्रस्ताव तैयार

Sun, 16 Feb 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
350 crore city will be smart Proposals for all departments ready
350 करोड़ से शहर होगा स्मार्ट, सभी विभागों के प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन

मेरठ। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सभी विभागों ने अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। जिनको फाइल करके नगर निगम ने शासन को भेज दिया है। इसके लिए 350 करोड़ करोड़ की कार्य योजना तैयार की गई है। जिनमें नगर निगम, एमडीए, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, जलनिगम, आवास विकास, सेतु निगम, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग आदि सहित सभी विभागों को काम करना होगा। इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर तैयार कराई जाएगी। ताकि उसके अनुरूप शासन से धन मिल सके और शहर को सुंदर बनाने का काम शुरू हो सके।
केन्द्र के स्मार्ट शहरों की सूची से बाहर होने वाले कुछ शहरों को उप्र सरकार ने राज्य स्तर पर स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया है। इन शहरों में मेरठ का नाम भी शामिल है। सरकार ने सभी विभागों के निर्देश दिए हुए हैं कि वह शहर को स्मार्ट बनाने में भूमिका निभाएं। इसके लिए जहां पीडब्ल्यूडी शहर की कुछ सड़कों को मॉडल सड़क बनाएगा। वहीं एमडीए शहर के चौराहों का सौंदीर्यकरण करेगा। इसके अलावा स्टेडियम में भी खेल सुविधाएं बढ़ेंगी। नगर निगम महानगर के लगभग 150 स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम करेगा। शासन ने नगर निगम को नोडल बनाया हुआ है। नगरायुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने सभी विभागों से बजट प्रस्ताव मांगे थे। शनिवार को अंतिम तिथि थी। सभी विभागों ने 350 करोड़ के बजट प्रस्ताव तैयार करके नगर निगम को भेज दिए। देर शाम तक निगम में इन प्रस्तावों को एक साथ करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

शीघ्र स्मार्ट होता दिखेगा शहर
नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि स्मार्ट सिटी के लिए बजट प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजे जा रहे हैं। इसके बाद डीपीआर बनाई जाएगी। शीघ्र शहर स्मार्ट होता दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed