{"_id":"61ad22b3bb115f2af26391af","slug":"3312-investigations-including-80-people-from-abroad-report-negative-meerut-news-mrt5677673160","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए 80 लोगों समेत 3312 की हुई जांच, रिपोर्ट नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए 80 लोगों समेत 3312 की हुई जांच, रिपोर्ट नेगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। विदेश से आए 80 लोगों समेत 3312 सैंपलों की रविवार को जांच की गई, जिनमें किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। विदेश से 116 लोग और आएं हैं, जिनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। अब तक 449 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 268 की जांच हुई है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोई सक्रिय केस नहीं है। फिलहाल जिला कोरोना मुक्त है। अब अगर किसी को कोरोना की पुष्टि होगी तो उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली और लखनऊ भेजा जाएगा।
विदेश से आए 30 लोग दूसरे जिलों में रह रहे
सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि विदेश से आए 30 लोग ऐसे हैं, जो पड़ताल में दूसरे जिलों में रहते हुए मिले हैं। इसकी सूचना उन जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। इनका पासपोर्ट मेरठ के पते पर था, इसलिए यहां भेजी लिस्ट में उनका नाम शामिल किया गया था। इसके अलावा 14 लोग ऐसे हैं, जिनसे स्वास्थ्य विभाग की टीमों का संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
894 लोगों के लिए गए सैंपल
फोकस सैंपलिंग के तहत रविवार को 894 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।