फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सहायक अध्यापक परीक्षा में 49 फिसदी गैरहाजिर

सहायक अध्यापक परीक्षा में 49 फिसदी गैरहाजिर

Sun, 10 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापक परीक्षा में 49 फिसदी गैरहाजिर
सहायक अध्यापक परीक्षा के दूसरे दिन भी 49 फीसदी गैरहाजिर
विज्ञापन

42972 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 22042 ने दी परीक्षा

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा शनिवार को भी दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में 42972 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 49 प्रतिशत यानि 22042 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को विज्ञान, गृह विज्ञान, कला वर्ग, अंग्रेजी, वाणिज्य, सिलाई, संस्कृत की परीक्षाएं आयोजित हुई। विज्ञान और कॉमर्स ने पसीने छुड़ाए।
अंग्रेजी और संस्कृत के पेपर ने अभ्यर्थियों को कुछ राहत दी। विज्ञान का पेपर देकर आये मोहित ने बताया कि न्यूमेरिकल अधिक आए। विवेक ने बताया वाणिज्य का पेपर कठिन रहा। गौरी गुप्ता ने बताया अंग्रेजी के पेपर भी ज्यादा आसान नहीं आया। पहली पाली में 18641 पंजीकृत थे। जिनमें से 9572 उपस्थित रहे, जबकि 9069 अनुपस्थित रहे। इनमें विज्ञान में 3756, गृह विज्ञान में 2105, कला वर्ग में 3203 और बंगला में 5 अनुपस्थित रहे। वहीं उपस्थिति का आंकड़ा 51.34 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक परीक्षा द्वितीय पाली में 24331 पंजीकृत थे। जिनमें 12470 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 11861 अनुपस्थित रहे। संस्कृत में 1406, अंग्रेजी में 7893, वाणिज्य में 2550 और सिलाई में 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की उपस्थिति का आंकड़ा 51.25 प्रतिशत रहा। पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन भी करीब आधे अभ्यर्थियों ने ही परीक्षाएं दी। पहली पाली के लिए 35 और दूसरी पाली के लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गये थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के एडेड विद्यालयों में होगी नियुक्ति
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस परीक्षा में पास होने वालों की मेरिट बनेगी। उसके आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के एडेड विद्यालयों में हाईस्कूल तक की क्लास के लिए नियुक्ति की जाएगी। यह प्रदेश भर के लिए है। मेरठ में 132 एडेड स्कूल हैं।

नकल रोकने के लिये सख्ती रही
नकल रोकने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 38 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और नौ सचल दल की ड्यूटी लगाई गई थी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। वीडियोग्राफी भी कराई गई। जूते और मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई। केंद्र के गेट पर चेकिंग और प्रवेश पत्र देखने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। कुछ महिलाओं के बालों में लगे क्लिप और चूड़ियां आदि भी चेक की गईं। कई केंद्रों पर चिप व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के शक में सघन जांच हुई। पानी की बोतल भी नहीं ले जाने दी गई।


लेट होने पर नहीं दिया प्रवेश
कई अभ्यर्थी परीक्षा सेंटर पर देरी से पहुंचे। उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। गढ़ रोड स्थित आंबेडकर इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया। लेट होने पर कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed