{"_id":"5abe9b6e4f1c1bd7618b49fa","slug":"31522441070-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के शौक में भविष्य तलाशने भामाशाह पहुंचे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के शौक में भविष्य तलाशने भामाशाह पहुंचे युवा
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्रिकेट में भविष्य तलाशने भामाशाह पार्क पहुंचे युवा
मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट संघ द्वारा भामाशाह पार्क पर शुक्रवार से अंडर- 16 वर्ग में दो दिवसीय क्रिकेट ट्रायल्स का आयोजन किया गया। यहां जिले के 605 युवा ट्रायल्स देने पहुंचे। जिला क्रिकेट संघ सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया जिले के अलग-अलग गांव और नगरीय क्षेत्र से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अधिकतर खिलाड़ियों की बल्लेबाजी में ज्यादा रुचि दिखी। खास बात रही खिलाड़ी ट्रायल्स देने से पहले पिच को चूमकर खेल रहे थे। उन्होंने बताया अंडर- 14 के लिए ट्रायल्स हो चुके हैं। जबकि अंडर-16 में दो दिवसीय ट्रायल्स हो चुके हैं। अंडर-19 वर्ग के लिए क्रिकेट ट्रायल्स 31 मार्च और एक अप्रैल को होंगे। शुक्रवार को ट्रायल्स के दौरान जिला संघ के संयुक्त सचिव एवं कोच संजय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष एवं यूपीसीए पिच कमेटी सदस्य राकेश गोयल मौजूद रहे।
खास बातें:
अंडर- 16 क्रिकेट ट्रायल्स में 605 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
दो दिवसीय ट्रायल्स में जिले के युवा क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा