फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रीराम

श्रीराम

Wed, 27 Sep 2017 03:11 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम
श्रीराम की सेना ने तोड़ी नगर निगम की नींद
विज्ञापन

मेरठ। जिमखाना मैदान में सोमवार को श्रीराम की सेना ने श्रमदान कर नगर निगम की नींद तोड़ दी। मंगलवार को खबर छपते ही नगर निगम का अमला मैदान में भरा पानी और कीचड़ साफ करने पहुंच गया। महापौर ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ खुद श्रमदान किया। मिट्टी डाली गई और ईंटें बिछायी गईं। शाम को लीला मंचन के दौरान मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
जिमखाना मैदान में कई दशकों से श्रीराम लीला का मंचन होता आ रहा है। लेकिन इस बार बारिश के पानी से जिमखाना में दलदल हो गयी। लापरवाह नगर निगम ने समय रहते व्यवस्था भी नहीं की। जिसके चलते श्रीराम लीला के कलाकारों को खुद ही फावड़े व तसले लेकर मैदान में श्रमदान के लिए उतरना पड़ा था।
विज्ञापन

इसका असर यह हुआ कि मंगलवार को दिन निकलते ही महापौर हरिकांत अहलूवालिया, निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, जेई एसपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन, पार्षद किशन कन्हैया, संदीप रेवड़ी, गौरव नामदेव आदि जिमखाना मैदान पहुंचे। महापौर ने अपने सामने ही मैदान से पानी निकालने के लिए कर्मचारी लगाए, वहीं मैदान पर सूखी मिट्टी डलवाकर उसे ठीक कराया। बाहर से मंच तक पहुंचने के लिए गैलरी में ईंटों का खड़ंजा बिछाया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि मंगलवार को जिमखाना मैदान में ही श्रीराम लीला का मंचन किया गया। महापौर ने कहा कि निगम अधिकारियों से वार्ता करके भविष्य के लिए ऐसी व्यवस्था करायी जाएगी कि जिमखाना मैदान में पानी न भरे और श्रीराम लीला का मंचन प्रभावित न हो
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी होगा कार्य
मंगलवार को जिमखाना मैदान के उसी हिस्से को सुखाया गया, जो श्रीराम लीला के दर्शकों के लिए तैयार किया गया है। बाकी हिस्से पर आज बुधवार को कार्य किया जाएगा।

रामलीला मैदान का भी किया निरीक्षण
दिल्ली रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही दशहरे पर पुतलों का भी दहन होता है। जिसको लेकर मंगलवार को महापौर ने निगम अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया। महापौर ने मैदान की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed