फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   31 people found corona infected in the countryside

देहात में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 19 Apr 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
31 people found corona infected in the countryside
देहात में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

दौराला/सरधना/मवाना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को की गई कोरोना जांच में दौराला में 14, मवाना में 13 और सरधना में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि रविवार को कोरोना जांच के लिए सीएचसी, पल्लवपुरम में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 200 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें पल्लवपुरम में 10, दौराला, भराला, पबरसा और सिवाया में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उनकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 175 लोगों की कोरोना जांच की। जिनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कुशावली के तीन तथा व छबड़िया में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि रविवार को 13 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें गांव अस्सा में पांच पुरुष, ढिकौली में एक महिला व एक पुरुष, नैडू गांव में एक पुरुष, पिलौना में एक महिला व एक पुरुष, गांव निलौहा में एक पुरुष, मोहल्ला मुन्नालाल में एक महिला, गांव फिटकरी में एक पुरुष संक्रमित मिला है। वहीं, सीएचसी पर 20 लोगों के सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि 96 की एंटीजन किट से जांच की गई। इससे पूर्व 15 अप्रैल को 25 तथा 17 अप्रैल को 21 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed