फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3000 employees will work in the city by March 25

तीन हजार सफाई कर्मचारी 25 मार्च तक शहर में करेंगे कार्य

Mon, 23 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
3000 employees will work in the city by March 25
तीन हजार सफाई कर्मचारी 25 मार्च तक शहर में करेंगे कार्य
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस पर फतह पाने तक नगर निगम ने कमर कस ली है। सोमवार से नगर निगम के तीन हजार सफाई कर्मचारी शहर की सफाई के लिए उतारे जाएंगे। इनके साथ-साथ नगर निगम की कूड़ा गाड़ी 24 घंटे में 18 घंटे लगातार कूड़ा उठाने का काम करेंगी। साथ ही शहर में ब्लीचिंग पाउडर के घोल का छिड़काव लगातार जारी रहेगा। यह निर्देश नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने जारी किए हैं।
नगर निगम प्रशासन का दावा है कि मेरठ में कोरोना को सर उठाने नहीं दिया जाएगा। शहर की स्वच्छता की जिम्मेदारी नगर निगम के कंधों पर है। रविवार को नगर निगम ने पुरुष सफाई कर्मचारियों को ही मैदान में उतारा था, जिसका असर भी शहर में देखने को मिला। जहां स्वच्छता में चार चांद लगे दिखाई दिए। वहीं जगह-जगह रंगोली भी सजाई गई। दिन निकलने से पहले ही शहर की सफाई शुरू की गई और देर रात तक सफाई का कार्य किया गया। नगर निगम की सभी कूड़ा गाड़ी जगह-जगह से कूड़ा उठाती मिली। नगर निगम के कर्मचारियों ने दिनभर ब्लीचिंग पाउडर के घोल का छिड़काव किया। साथ ही पानी का छिड़काव भी चलता रह। रात में मच्छर मारने के लिए फागिंग की गई।
विज्ञापन

अब सरकार ने मेरठ को 25 मार्च तक लॉक डाउन में शामिल कर लिया है। अब नगर निगम प्रशासन ने अपने सभी तीन हजार सफाई कर्मचारियों को शहर की सफाई के लिए उतारने का निर्णय लिया है। जो शहर के कोने-कोने तक जाकर सफाई करेंगे। निगम की 130 डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी हर वार्ड में जाकर घर-घर से कूड़ा लेंगी। इसके अलावा अन्य ट्रैक्टर-ट्राली, कूड़ा वाहन, जेसीबी जगह-जगह से कूड़ा उठाने का काम करेंगे। नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि सभी कर्मचारी उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं। जिनका उत्साहवर्धन रविवार शाम 5 बजे जनता ने भी ताली और घंटी बजाकर किया। उन्होंने कहा कि जहां नगर निगम के पास कूड़ा उठाने के पर्याप्त संसाधन हैं। वहीं ब्लीचिंग पाउडर आदि दवाइयों का भी भंडार है। कोई दिक्कत आने वाली नहीं है। जिन कर्मचारियों के पास दस्ताने और मास्क नहीं हैं, उसकी भी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल, नगर स्वास्थ्य व पथ प्रकाश विभाग खुला रहेगा
नगर आयुक्त डॉ अरविंद चौरसिया का कहना है कि सरकार के आदेशानुसार 25 मार्च तक नगर निगम के जलकल विभाग, पथ प्रकाश विभाग और नगर स्वास्थ्य विभाग खुले रहेंगे, जो जनता को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा निर्माण विभाग और हाउस टैक्स विभाग बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed